शिवराज सिंह ने कुछ इस तरह मनाया PM मोदी का जन्मदिन, भगवान गणेश का किया पूजन, रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर बढ़ाया युवाओं का हौसला
Shivraj Singh : आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि और किसानकल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए और अखंड रामायण की पूरा होती पर हवन पूजन कर कन्या भोज करवाया।
अखिलेश श्रीवास्तव/भोपाल। आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि और किसानकल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए और अखंड रामायण की पूरा होती पर हवन पूजन कर कन्या भोज करवाया। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी विदिशा विधानसभा क्षेत्र के द्वारा आयोजित हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान के कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें रक्तदान के प्रमाण पत्र प्रदान किया। आज भारतीय जनता पार्टी के 101 कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर रक्तदान किया गया है। प्रमुख रूप से रक्तदान करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, पंकज पांडे, दिनेश कुशवाहा, रामेश्वर किरार, बलवीर रघुवंशी, अरविंद श्रीवास्तव, श्यामवीर सिंह, अमित सोनी अमित आनंद सोनी सुनील साहू दुष्यंत वर्मा शिव कुमार बघेल, पंकज अहिरवार सहित लोग शामिल रहे।

तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने रिफेरल लिंक से नए सदस्य बनाकर उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ साधना सिंह चौहान, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादोन, श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, गणेश कुशवाहा, पंकज पांडे, रामेश्वर किरार, तोरण सिंह दांगी, राकेश , वीर सिंह रघुवंशी, दुष्यंत वर्मा, सुनील साहू, राकेश मीणा, प्रशांत शर्मा विजय जैन अरविंद श्रीवास्तव अनिल सोनकर बलवीर रघुवंशी सहित वरिष्ठ जन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





