Gwalior Crime News : ग्वालियर में आर्मी जवान की पत्नी ने किया सुसाइड, विवाद के बाद लगा ली फांसी
Gwalior Crime News : कविता कमरे में वापस नहीं आई तो बालकृष्ण उस कमरे में पहुंचा। वहां देखा कि पत्नी कविता साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकी हुई है।
Gwalior Crime News : ग्वालियर में एक आर्मी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने शुक्रवार रात पति से पोहा खाने की इच्छा जताई थी। लेकिन, पति ने उसे रोस्टेट ड्राई फ्रूट्स दे दिए। जिससे दोनों में विवाद हो गया। बाद में महिला ने फांसी लगा ली। महिला का पति आर्मी जवान है। एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक साल पहले हुआ था विवाह
मुरैना जौरा निवासी बालकृष्ण जादौन आर्मी में जवान है। अभी वह मुरार आर्मी कैंट में पदस्थ है। एक साल पहले उसका विवाह कविता तोमर (27) से हुआ था। शादी के बाद से पति और पत्नी आर्मी क्वार्टर फाफा कॉलोनी मुरार छावनी में रह रहे हैं।
शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे कविता ने पति बालकृष्ण को बताया कि उसे भूख लगी है, और वह उसके लिए पोहा बना दें। इतना सुनते ही पति बालकृष्ण किचन में गया और पोहे की जगह ड्रायफ्रूट रोस्ट किए और कविता को दे दिए। रोस्टेट ड्रायफ्रूट देखते ही वह नाराज हो गई और कुछ देर वहां पर गुमसुम बैठने के बाद वह दूसरे कमरे में चली गई।
नहीं आई लौटी तो दूसरे कमरे में तलाशने गया
काफी देर बाद भी जब कविता कमरे में वापस नहीं आई तो बालकृष्ण उस कमरे में पहुंचा। वहां देखा कि पत्नी कविता साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकी हुई है। बालकृष्ण ने पत्नी को फंदे से उतारा, और एमएच अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति ने कहा- कविता को पसंद था पोहा
कविता के पति ने पुलिस को बताया था कि कविता को पोहा बेहद पसंद था। वह अक्सर पोहे का नाश्ता करती थी। शुक्रवार रात को भी उसे पोहा खाना था, लेकिन रात ज्यादा होने पर उन्होंने ड्राई फ्रूट्स देकर सुबह पोहा खाने बात कही। पर उनको नहीं पता था यह हो जाएगा।




