July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Delhi New CM Atishi : आ​तिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, हो गया ऐलान, जानें कैसा रहा उनक राजनैतिक करियर

Delhi New CM Atishi : आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi New CM Atishi ; दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है। आपको बता दें कि वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल लंबे समय बाद जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। इसके बाद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था। आज मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी का नए सीएम के रूप में चुनाव गया है।

ऑक्सफोर्ड से हासिल की डिग्री 

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर विजय सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी ने स्कूली शिक्षा दिल्ली के पूसा रोड के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही सेंट स्टीफंस कॉलेज में हिस्ट्री में बीए किया। आतिशी ने प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शेवनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से दोबारा डिग्री हासिल की।

टीचर थीं आतिशी

आतिशी ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने से पहले मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में 7 साल तक काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीति में आने से पहले आतिशी ने कुछ समय आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाने का काम भी किया था। आतिशी को कई बार दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों के कायाकल्प करने में अहम रोल निभाने का श्रेय भी दिया जाता है।

2020 में विधायक बनीं आतिशी

आतिशी ने साल 2013 में आम आदमी पार्टी के साथ सियासी सफर शुरू किया था। जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक वह मनीष सिसोदिया की सलाहकार थीं। इसके बाद साल 2019 में आतिशी ने पूर्वी दिल्ली सीट से  लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह गौतम गंभीर से हार गईं। हालांकि, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने पहली बार कालकाजी सीट से चुनाव जीता और विधायक बनीं।

सीएम तक का सफर

9 मार्च 2023 को आतिशी पहली बार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री बनीं। वर्तमान में आतिशी के पास में PWD, शिक्षा समेत कुल 13 मंत्रालय हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों का ही करीबी माना जाता है। वह आम आदमी पार्टी की सबसे मुखर प्रवक्ताओं में एक हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close