April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Jalaun Latest News in Hindi : दर्दनाक हादसा..! मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, पिता और बेटी घायल, इलाज जारी

Jalaun News : छत गिरने से उसके मलबे में मां-बेटे की दबकर मौत हो गई जबिक पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jalaun Latest News in Hindi : उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जनपद में एक घर की छत गिरने से उसके मलबे में मां-बेटे की दबकर मौत हो गई जबिक पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के कोच पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार तड़के हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियम के अनुसार आर्थिक मदद दी जाएगी और घटना की जांच भी की जाएगी।

करीब साढ़े पांच बजे हुआ हादसा 

Jalaun Latest News in Hindi : पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोतवाली कोच के महलुबा गांव में तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब अखिलेश नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ.देवेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टतया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिक बारिश के कारण मकान की पुरानी छत में नमी आ गई और वह भरभराकर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छत के नीचे सो रहा अखिलेश (35), उसकी पत्नी मोहिनी (32), बेटा देबू (सात) और बेटी अदिति (10) मलबे में दब गए।

‘पीड़ित परिवार को नियम अनुसार दी जाएगी आर्थिक मदद’

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ग्रामीणों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने देबू और मोहिनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश और अदिति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मकान की छत गिरने से कमरे में रखा फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ.राजेश कुमार पांडे और अधीक्षक डॉ.देवेश कुमार ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियम अनुसार आर्थिक मदद दी जाएगी तथा पूरी घटना की जांच भी की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close