BJP worker murdered : तमिलनाडु में नेताओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या को लेकर जांच जारी है और लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस बीच शिवगंगई जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या से बवाल मच गया है। शनिवार के बीजेपी कार्यकर्ता को सड़क पर घेरकर अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलई ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की डीएमके सरकार पर निशाना साधा। शिवगंगई के सांसद कार्ति पी चिदंबरम का कहना है कि इस हत्या का कोई राजनीतिक संबंध नहीं था।




