September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

PM Modi New Record : पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, ‘एक्स’ पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार

PM Modi New Record : लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और बड़ा रिक़ॉर्ड दर्ज कराया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi New Record : नई दिल्ली: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और बड़ा रिक़ॉर्ड दर्ज कराया है। वे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले वर बनकर उभरे हैं। एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन को पार कर गई है। देश के विभिन्न भारतीय राजनेताओं के सोशल मीडिया फ़ॉलोइंग की तुलना करें तो सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी काफ़ी आगे हैं।

राहुल 26.4 मिलियन, केजरीवाल के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक्स पर 26.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

वर्ल्ड लीडर्स में सबसे आगे पीएम मोदी

विश्व स्तर पर बात करें तो पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (38.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स) दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन फ़ॉलोअर्स) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन फ़ॉलोअर्स) जैसे वर्ल्ड लीडर्स से काफी आगे हैं। एक्स पर पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, विश्व के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फ़ॉलोअर्स, इंगेजमेंट, व्यू और रीपोस्ट में काफी वृद्धि होती है। हमने हाल ही में इटली और ऑस्ट्रिया में भी ऐसा देखा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close