July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमनोरंजन

Urfi Javed Latest Video : नशे में धुत दिखी उर्फी जावेद, लड़खड़ाते हुए आईं नजर, देखें ये वीडियो

Urfi Javed Latest Video : उर्फी जावेद ने शनिवार रात को एक पार्टी में शराब पीकर आने की अटकलों को एक बार फिर से हवा दे दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई। Urfi Javed Latest Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। इसी बीच हाल ही में उर्फी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस नशे में धुत नजर आ रही हैं और ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। हलांकि, उर्फी को नशे में डूबा देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Urfi Javed Latest Video : बता दें कि उर्फी जावेद ने शनिवार रात को एक पार्टी में शराब पीकर आने की अटकलों को एक बार फिर से हवा दे दी है। यह अफवाह ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो से फैली, जिसमें उर्फी को चलने में दिक्कत हो रही थी। बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतिभागी उर्फी को कुछ दोस्त और उनकी बहन रेस्टोरेंट से साथ बाहर लाए। इस समय उर्फी की हालत देखकर ही पता चल रहा था कि मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है, क्योंकि इस दौरान उर्फी की चाल बदली नजर आई।

नशे में धुत उर्फी जावेद!

इस दौरान उर्फी ने गुलाबी रंग की शॉर्ट मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। उर्फी ने अपने बालों को बांधा हुआ था। उर्फी हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही थी। पार्टी के बाद, जब उर्फी को उनकी कार तक बड़ी ही मुश्किलों से पहुंचाया गया। कैमरों से घबराई हुई उर्फी अपनी दोस्त और बहन को पकड़कर कार की ओर जाती दिखीं। अभिनेत्री अपनी कार तक पहुंचने में सफल रहीं और उसमें बैठ गईं, जबकि उनकी दोस्त ने कैमरामैन से पीछे हटने का अनुरोध किया।

यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने साझा किया है। अब उर्फी के इस वीडियो के बाद यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘’वह बहुत नशे में है” एक और यूजर ने लिखा, “डर गई है मैडम या नशे में??” एक और यूजर ने लिखा, ‘’क्या वह नशे में है??” एक और यूजर ने लिखा, ‘’वह नशे में नहीं हो सकती है। सब ड्रामा है’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close