June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Bangalore Latest Crime News : फ्रिज से बरामद हुए महिला की लाश के टुकड़े, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bangalore Latest Crime News : महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bangalore Latest Crime News : बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की याद दिलाती है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में व्यालिकावल रिहायशी इलाके के एक फ्लैट में हुई। तीन मंजिला मकान के पहले तल पर यह वारदात हुई है। पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई है।

पुलिस को इस बात का शक

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के मल्लेश्वरम के वयालिकावल थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई है। युवती की हत्या कर उसके शव के 30 से ज़्यादा टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया गया है। मौके पर वयालिकावल और शेषाद्रिपुरम पुलिस ने जांच की है। एक तीन मंजिला मकान के पहले तल पर यह वारदात हुई है। पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई होगी।


4 से 5 दिन पहले हुई है हत्या

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि वारदात घर की पहली मंजिल पर हुई और यह चार से पांच दिन पहले की हो सकती है। मृतका किसी दूसरे राज्य की थी लेकिन अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहती थी। आयुक्त सतीश कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान हो चुकी है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसकी जानकारी दी जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close