June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगविदेश

Kuwait Fire Latest Update : कुवैत सरकार का ऐलान, अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों को मिलेंगा मुआवजा, दूतावासों को भेज दी जाएगी राशि

Kuwait Fire Latest Update : आग के पीड़ितों के परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर यानी 12.5 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Kuwait Fire Latest Update : कुवैती सरकार दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में लगी आग के पीड़ितों के परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर यानी 12.5 लाख रुपये का मुआवजा देगी। इस आग में 50 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 46 भारतीय भी शामिल थे।

50 लोगों की मौत

सरकारी सूत्रों ने कहा कि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी और पीड़ितों के दूतावासों को भेज दी जाएगी। मरने वालों में 46 भारतीय थे। तीन अन्य मृतक फिलिपींस से थे और एक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें कि मंगफ शहर में बीते 12 जून को सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

अग्निकांड में 46 भारतीयों की हुई थी मौत

इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार(मजदूर) रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे। अरब टाइम्स अखबार ने मंगलवार को बताया कि कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर पीड़ितों के परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर (12.5 लाख रुपये) का मुआवजा मिलेगा।

संबंधित पीड़ितों के दूतावासों को वितरित की जाएगी धनराशि

रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित दूतावास यह सुनिश्चित करेंगे कि आग से प्रभावित लोगों के परिवारों को धनराशि वितरित की जाए, प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ितों के परिवारों तक सहायता तुरंत पहुंचे।

केंद्र सरकार 2 लाख और केरल सरकार 5 लाख देंगी

वहीं भारत सरकार ने भीषण आग में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। केरल सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह आग त्रासदी में मरने वाले राज्य के लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

46 भारतीय में सबसे ज्यादा केरल के निवासी

त्रासदी में मरने वाले भारतीयों में 24 केरल के निवासी थे। कुवैत की सरकार ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कुवैत के सरकारी वकील ने एक्स पर कहा कि जांच का उद्देश्य घटना के पीछे की परिस्थितियों को उजागर करना है, और यह पता लगाना है कि किस वजह से घातक आग लगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close