April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Bhopal News : एक ही घर से उठीं 3 अर्थियां, पूरी कॉलोनी में पसरा मातम, हादसे ने छीन ली खुशियां

Bhopal News : इस दुर्घटना में कार चालक सहित सहित सात लोगों की मौत हो गई है। बालक व्योम की शनिवार दोपहर में मौत हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bhopal News : भोपाल। भरे-पूरे और खुशहाल पांडे परिवार ना जाने किसकी नजर लग गई। परिवार के सबसे नन्हे बच्चे छह माह के व्योम का मुंडन कराने शुक्रवार सुबह परिवार के 11 लोग चौकसे नगर स्थित अपने घर से हंसी खुशी देवी धाम सलकनपुर के लिए रवाना हुए थे। उसी घर के सामने जब छह लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो स्वजन की चीत्कार से जैसे आसमान गूंज उठा। अपनों को खोने का करुण क्रंदन जिन भी कानों ने सुना उनकी आंखे बरबस छलछला गईं।

 

कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया। सभी का दोपहर के समय छोला विश्राम घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। उनमें से अस्पताल में भर्ती मोनिका अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए एंबुरेंस से श्मशान घाट पहुंची। मोनिका की जुलाई में शादी होना है। बता दें कि शुक्रवार शाम सलकनपुर धाम की भैरव घाटी पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई थी। इस दुर्घटना में कार चालक सहित सहित सात लोगों की मौत हो गई है। बालक व्योम की शनिवार दोपहर में मौत हुई।

 

चौकसे परिवार के बेटे मोहित की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके बेटे व्योम का मुंडन अक्षय तृतीया पर कराने और देवीधाम सलकनपुर के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया था। इसके लिए पांडे परिवार के अलावा उनके रिश्तेदार सहित 11 लोग कार से सलकनपुर रवाना हुए थे। कार विश्वकर्मा नगर निवासी लक्ष्मीनारायण चौकसी चला रहा था। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद सभी कार से घर के लिए वापस लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे देवी धाम की सड़क पर भैरव घाटी के मोड़ पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था। जिसके चलते कार सड़क किनारे बनी कंक्रीट की दीवार से टकराकर पलट गई थी।

 

हादसे में कार चालक लक्ष्मीनारायण परिवार के मुखिया 72 वषोीय शारदा प्रसाद और 70 वर्षीय राजेंद्र पांडे की मौके पर मौत हो गई थी सभी घायलों को नर्मदापुरम के अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां उपचार के दौरान शारदा प्रसाद की पत्नी 60 वर्षीय अपर्णा और राजेंद्र पांडे की पत्नी 60 वर्षीय ऊषा एवं एक रिश्तेदार 85 वर्षीय पुष्पलता अवस्थी की मौत हो गई थी। छह माह के व्योम को राजधानी के रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में 35 वर्षीय मोहित पांडे, उनकी पत्नी 32 वर्षीय शिखा पांडे, 33 वर्षीय मोनिका पांडे, 40 वर्षीय ज्योति पांडे एवं 45 वर्षीय गायत्री पांडे शामिल हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close