September 12, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- निवेश और विकास से बदल रहा MP का स्वरूप

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने भविष्य और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर भी देता है।

बारिश से किसानों को मिली राहत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अच्छी बारिश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों के साथ आम लोगों को भी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में पर्व और त्योहारों की परंपरा आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के साथ आने वाली जन्माष्टमी और गणेश उत्सव की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

MP में आ रहा बड़ा निवेश, कई परियोजनाओं पर काम जारी

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। धार में पीएम मित्र पार्क के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार हो रहे निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

‘प्रदेशवासियों के सहयोग से आगे बढ़ेगा विकास का कारवां’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों के सहयोग और सहभागिता से विकास का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close