Vinesh Phogat Latest News : पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को उनका गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच था। हालांकि, बुधवार की सुबह ही विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण उन्हें ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। पूरा देश इस वाकये से निराश है और विनेश के समर्थन में है। इस बीच अब तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश फोगाट को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।




