June 11, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: छत्तीसगढ़ में दो बड़े सड़क हादसे, जगदलपुर में महिला की मौत, बलौदाबाजार में युवक घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Road Accident: जगदलपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और बलौदाबाजार जिलों में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जगदलपुर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

जानकारी के अनुसार जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीदम रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

बलौदाबाजार में बाइक सवार गंभीर घायल

वहीं बलौदाबाजार जिले के रायपुर रोड स्थित शासकीय शराब दुकान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घायल के परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोनों सड़क हादसों के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles