June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होने की तैयारी, जुलाई से उपभोक्ताओं को झटका संभव

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई से महंगी बिजली का झटका लगेगा। हालांकि नई बिजली दरों की घोषणा जून में ही हो जाएगी। कंपनी ने बिजली के दाम 24 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। नियामक आयोग ने प्रस्ताव पर जनता, उद्योगों और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों व आपत्तियों की समीक्षा पूरी कर ली है।

राज्य बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष भारी वित्तीय संकट का हवाला दिया है। कंपनी के मुताबिक, वर्ष 2026-27 के लिए करीब 6308.24 करोड़ रुपये का घाटा सामने आया है।

घाटे की भरपाई के लिए सभी उपभोक्ता वर्गों (घरेलू, कमर्शियल और औद्योगिक) के टैरिफ में समान रूप से वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को घोषित टैरिफ में प्रति यूनिट लगभग 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

जनसुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार

नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर फरवरी महीने में जनसुनवाई आयोजित की थी। आयोग ने इसमें मिले सुझावों के आधार पर बिजली कंपनी से आय-व्यय के अतिरिक्त दस्तावेज मांगे थे। अब सरकार के साथ अंतिम दौर का मंथन चल रहा है। यदि कंपनी के प्रस्ताव को नियामक आयोग हरी झंडी देता है तो उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ना तय है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close