September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और 2.5 करोड़ की ठगी का आरोप: कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

BJP leader accused of rape: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के एक कारोबारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कारोबारी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

दिल्ली में हुई थी पहचान

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री की पहचान करीब दो साल पहले दिल्ली में रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश कराने का झांसा दिया और मोटे मुनाफे का लालच देकर नजदीकियां बढ़ाईं।

दुष्कर्म का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग करता रहा।

2.5 करोड़ रुपये लेने का आरोप

भाजपा नेत्री के अनुसार आरोपी संजय सिंह ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये लिए। रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर की गई थी। आरोपी निवेश और मुनाफे का झांसा देता रहा, लेकिन जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने लगा।

मानसिक प्रताड़ना के बाद पहुंची पुलिस के पास

महिला ने बताया कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मोबाइल चैट और लेनदेन की जांच

पुलिस मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस ने झारखंड में भी दबिश दी है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close