June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर: देशभर में बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल सहित कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में आंधी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। पंजाब और हरियाणा में भी मौसम करवट ले रहा है, जहां हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आ सकती है।

बिहार में दिन में उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम या रात में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश के आसार हैं।

वहीं, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उमस भरा मौसम जारी रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। गुजरात में दिन के समय गर्मी बनी रहेगी, लेकिन बादलों की वजह से कुछ राहत मिल सकती है।

दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close