July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगलाइफस्टाइल

Bank Holidays: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: काम से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, वरना अटक सकते हैं जरूरी काम

Bank Holidays in May: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bank Holidays in May: नई दिल्ली। अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। अप्रैल के बाद शुरू हो रहे मई 2026 में बैंकों की लंबी छुट्टियों की सूची जारी हो चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ विभिन्न त्योहार और जयंती शामिल हैं।

इन छुट्टियों में कुछ पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंकिंग कार्य पहले से योजना बनाकर ही करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

मई में बैंक छुट्टियों की प्रमुख तिथियां:
मई महीने में 1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे।

  • 1 मई को अधिकांश राज्यों में अवकाश रहेगा।
  • 9 मई (दूसरा शनिवार) और 23 मई (चौथा शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे।
  • 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
  • 16 मई (सिक्किम), 26 मई (त्रिपुरा), 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग से राहत
हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक घर बैठे ही NEFT, RTGS और IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर सहित अन्य लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

बैंकिंग से जुड़े कार्यों जैसे चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या कैश ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपनी योजना तैयार कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close