September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

US-Iran Peace Talks: ईरान-यूएस वार्ता इस्लामाबाद में बेनतीजा, परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं हुआ, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी जानकारी

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका की मुख्य मांग थी कि ईरान परमाणु हथियार बनाने या उससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ने की पक्की गारंटी दे, लेकिन ईरान ने इस पर सहमति नहीं दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

US-Iran Peace Talks Fail In Pakistan: इस्लामाबाद। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच अहम वार्ता 21 घंटे तक चली, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका की मुख्य मांग थी कि ईरान परमाणु हथियार बनाने या उससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ने की पक्की गारंटी दे, लेकिन ईरान ने इस पर सहमति नहीं दी।

तीन दौर की वार्ता के बाद वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “हम किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाए। यह ईरान के लिए बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए।” उन्होंने कहा कि अमेरिका बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि वार्ता की सफलता दूसरे पक्ष की ईमानदारी और संतुलन पर निर्भर करती है। उन्होंने अमेरिका पर अत्यधिक और गैरकानूनी मांगें रखने का आरोप लगाया। ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम ने भी वार्ता बेनतीजा होने की जिम्मेदारी अमेरिका पर डाली।

बेनतीजा वार्ता के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा की आपूर्ति और क्षेत्रीय तनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने या बंद रहने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। जेडी वेंस ने संकेत दिया कि ईरान भविष्य में अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है, लेकिन अगले कदम पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और ऊर्जा संकट के मुद्दे अब पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close