June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

लोकसभा में LPG संकट पर हंगामा: राहुल गांधी के बयान पर सदन में नारेबाजी, सरकार पर बोला हमला

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली:Rahul Gandhi ने गुरुवार को Lok Sabha में देश में संभावित एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी को लेकर घबराहट का माहौल बन रहा है और इसका असर रेस्टोरेंट, सड़क किनारे के विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर United States यह तय करे कि भारत Russia से तेल या गैस खरीद सकता है या नहीं, तो यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी समझौते से जुड़ा हुआ लगता है।

अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री पर भी टिप्पणी की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान Om Birla ने उन्हें टोका और कहा कि जिस विषय पर नोटिस दिया गया है, उसी पर बोलें। यदि किसी अन्य विषय पर बोलना है तो उसके लिए अलग से नोटिस देना होगा।

स्पीकर की टिप्पणी के बाद विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने Hardeep Singh Puri को बोलने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बात शुरू की, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इससे पहले सुबह विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में भी एलपीजी संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। राहुल गांधी ने भी एलपीजी संकट पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था।

राहुल गांधी ने सरकार से एलपीजी की संभावित कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है, जिससे आने वाले समय में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

इससे पहले बुधवार को विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया था। वहीं, स्पीकर ओम बिरला 10 फरवरी के बाद गुरुवार को फिर से सदन की अध्यक्षता करते नजर आए।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जनता से कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद अलग वजहों से चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री पर एप्स्टीन-अडाणी मामले का दबाव है और इसी वजह से वे सदन में मौजूद नहीं थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close