June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी बनाने वाल मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात नोएडा के सेक्‍टर 19 स्थित आवास पर निधन हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sculptor Ram Sutar passes away: नोएडा: दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी बनाने वाल मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात नोएडा के सेक्‍टर 19 स्थित आवास पर निधन हो गया। 100 वर्षीय राम सुतार का अंतिम संस्‍कार गुरुवार को सेक्‍टर 94 में किया जाएगा उनके निधन से कल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनको पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। राम सुतार के निधन की जानकारी उनके बेटे अनिल सुतार ने दी। वह खुद मूर्तिकार हैं जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी के अलावा राम सुतार कई चर्चित मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। उन्‍होंने महात्‍मा गांधी की 350 से अधिक मूर्तियां बनाई हैं जो दुनिया भर में स्‍थापित हैं। इसी तरह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की भी कई मूर्तियों का निर्माण कर चुके हैं। पुणे में स्थित छत्रपति संभाजी महाराज की 100 फीट ऊंची प्रतिमा भी उनकी प्रमुख कृतियों में एक है।

सम्‍मान देने घर आए थे महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

बीते नंवबर को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राम सुतार को राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान महाराष्ट्र भूषण प्रदान किया। वह अपने मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के साथ खुद नोएडा आए थे और उनके घर पर सम्‍मानित किया था। महाराष्ट्र के गोंडूर गांव में गरीब परिवार में 19 फरवरी, 1925 को जन्मे राम सुतार ने अपना स्टूडियो नोएडा में बनाया। वह वर्ष 1990 से यहीं रह रहे थे। अजंता-एलोरा की गुफाओं में कई प्राचीन मूर्तियों के जीर्णोद्धार में भी उन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संसद भवन में लगी गांधी प्रतिमा का किया निर्माण

राम सुतार ने संसद भवन में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई है। इसके अलावा 251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा और अयोध्‍या के लता मंगेशकर चौक पर लगी वीणा का निर्माण किया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close