June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Rashifal: मेष-सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज, रहना होगा विरोधियों से सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज रात 8 बजकर 31 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि गोचर करेंगे। रात तक शुभ योग और महत्वपूर्ण ग्रह गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सबकुछ बढ़ा अच्छा होते जा रहा है। अपनों का साथ होगा। व्यवसाय में नित्य नए सौपान पर चढ़ रहे हैं। एक सुखद खासकर- व्यावसायिक। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अच्छे निर्णय लेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र से भी रुपये-पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुखद समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- समय में सुधार हो चुका है। रिस्क से बाहर आ चुके हैं। स्वास्थ्य बेहतर। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। या यूं कहें शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता लेकिन होगी। रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अती उत्तम समय। लिखने-पढ़ने के लिए, कोई निर्णय लेने के लिए। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन थोड़ा गृह कलह के भी संकेत हैं। घर में कुछ उत्सव होने के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close