June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Bihar Election Result 2025: NDA की आंधी में बिखरा महागठबंधन, BJP सबसे बड़ी पार्टी, 6 पर सिमटी कांग्रेस

Bihar Election Result 2025: एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है। एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है। वहीं इस चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। उसके खाते में केवल 35 सीटें हैं। वहीं अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं।

इस बड़ी जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो परिणाम आए वो एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी ज्यादा हैं।

सभी सीटों के नतीजे आए, बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों के नतीजे चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं।  बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जनता दल यूनाइटेड 85 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति (R) को 19 सीटें हासिल हुई हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन को कुल 35 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय जनता दल 25 सीटों पर सिमट गई है जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें हासिल हुई हैं। सीपीआई (ML) लिबरेशन को 2, इंक्लूसिव पार्टी को एक और सीपीएम को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं एआईएमआईएम को पांच सीटों पर सफलता मिली है जबकि बीएसपी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

जनता ने जातिवाद को दरकिनार कर वोट किया: विनोद तावड़े

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, ‘बिहार की जनता ने इस बार जातिवाद को दरकिनार कर प्रधानमंत्री मोदी को ध्यान में रखकर वोट दिया है। बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बात साफ़ कर दी है: राहुल गांधी का वोट चोरी का मुद्दा अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, जो जातिवाद के नाम पर लोगों को वोट के लिए प्रेरित करते थे, ऐसा करने में नाकाम रहे।’

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close