July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

New Lok Sabha Protem Speaker : भर्तृहरि महताब होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नियुक्त

New Lok Sabha Protem Speaker : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। 

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

New Lok Sabha Protem Speaker : 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई तक चलेगा। 8 दिन के इस स्पेशल सेशन में शुरुआती दो दिन लोकसभा चुनाव में निर्वाचित नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 26 जून को नए लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। इससे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पोस्ट किया- राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत स्पीकर के चुनाव तक स्पीकर के कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर पर प्रसन्नता हुई। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत सुरेश कोडिकुन्निल, थालिकोट्टई राजुतेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा सदस्य नियुक्त किया है ताकि वे अध्यक्ष के चुनाव तक 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ में प्रोटेम स्पीकर की मदद कर सकें।

प्रधानमंत्री 26 जून को स्पीकर के नाम का रखेंगे प्रस्ताव

18वीं लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान 24 और 25 जून को नए सांसदों की शपथ होगी। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 26 जून को स्पीकर के पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। पीएम मोदी स्पीकर के चुनाव के बाद अपने मंत्री परिषद को पेश करेंगे। इसके अगले दिन यानी 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। जबकि 27 से 3 जुलाई तक राज्यसभा का सत्र बुलाया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close