June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Earthquake News: पश्चिमी तुर्किये में जोरदार भूकंप के झटके, कई इमारतें मलबे में तब्दील

Earthquake News Today: पश्चिमी तुर्किये में सोमवार रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में केंद्रित था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Earthquake News Today: पश्चिमी तुर्किये में जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के चलते कम से कम तीन इमारतें ढह गईं, जो पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अभी किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी, AFAD के अनुसार, पश्चिमी तुर्किये में सोमवार रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में केंद्रित था।

भूकंप के बाद भी कई झटके

स्थानीय समयानुसार रात 10.48 बजे 5.99 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया है। भूकंप के बाद भी कई झटके आए, जो इस्तांबुल और आसपास के बर्सा, मनीसा और इज़मिर प्रांतों में महसूस किए गए।

जानिए क्या बोले गृह मंत्री अली येरलिकाया?

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गईं। ये इमारतें पहले ही एक पिछले भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। मंत्री ने आगे कहा कि घबराहट के कारण गिरने से दो लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के डर से लोग बाहर ही रहे लोग

सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने कहा, ‘अभी तक हमें किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम अपना आकलन जारी रखे हुए हैं।’ हैबरतुर्क टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के डर से कई लोग अपने घरों में लौटने से डरकर बाहर ही रहे।

अगस्त में भी आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि सिंदिरगी में अगस्त महीने में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। तब से बालिकेसिर के आसपास के क्षेत्र में छोटे-छोटे भूकंप आते रहे हैं।

2023 में भूकंप से 53 हजार से ज्यादा लोगों की गई थी जान

तुर्किये प्रमुख दरारों के शीर्ष पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्की में 53,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। इस विनाशकारी भूकंप ने 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया था। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग भूकंप के चलते मारे गए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close