Shivraj Singh Chauhan : मोदी के मंत्रियों को बांटे गए विभाग, शिवराज सिंह चौहान को मिले ये 2 बड़े विभाग
Shivraj Singh Chauhan : पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
Shivraj Singh Chauhan : लोकसभा चुनाव 2024 के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई है। रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति भवन से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी के साथ ही 72 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ ली है। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 5 बजे से हो रही है जिसमें मंत्रियों को मंत्रालय या विभागों का बंटवारा किया गया है।
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज को भारत का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं, इसके अलावा शिवराज को किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय को संभालने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
पीएम मोदी के कैबिनेट में पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी एंट्री मिली है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और अश्विनी वैष्णव को रेलवे मंत्री का प्रभार मिला है। शिवराज सिंह चौहान को देश का नया कृषि मंत्री और जेपी नड्डा को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।




