September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, अटकलें तेज

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Election 2025: पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और ये सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या अक्षरा सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

गिरिराज से मुलाकात के बाद अक्षरा ने क्या कहा?

गिरिराज सिंह से अक्षरा की मुलाकात चर्चा में है। अक्षरा ने खुद पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी और कहा कि “आशीर्वाद मिला”। इस पोस्ट को लेकर मैथिली ठाकुर के बाद अब सोशल मीडिया पर अक्षरा के चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी है।

अक्षरा ने चुनाव को लेकर कही ये बात

अक्षरा सिंह ने बताया, “एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी, चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। गिरिराज जी बड़े हैं, इसलिए आशीर्वाद वाली बात लिखी। ये टिकट का आशीर्वाद नहीं है। अक्षरा ने कहा कि यदि किसी मित्र ने चुनाव प्रचार के लिए कहा तो प्रचार जरूर करूंगी।”

बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें 38 सीटें एससी के लिए 2 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा।

अक्षरा से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर भी चुनाव लड़ने की चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा लोक गायिका मैथिली ठाकुर को लेकर भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो चुकी हैं। हालांकि अभी इन तीनों में से किसी की दावेदारी फाइनल नहीं हुई है। गौरतलब है कि बिहार में चुनावी मौसम शुरू हो चुका है और सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। ऐसे में देखना ये होगा कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा जताती है और किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close