April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

‘हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो..’ पीएम मोदी का संबोधन, दिया नागरिक देवो भव: का मंत्र

PM Modi to address nation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कल से जीएसटी बचत उत्सव के शुरुआत का ऐलान किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi to address nation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कल से जीएसटी बचत उत्सव के शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने देशवासियों को कल से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव की भी शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी समय-समय पर राष्ट्र को संबोधित करते रहे हैं। वर्ष 2016 में नोटबंदी का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए दिया था। वहीं कोविड के दौरान लॉकडाउन का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया था।

कल से जीएसटी बचत उत्सव

कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आपको हार्दिक शुभकानाएं। पहले दिन से भारत आत्मनिर्भर अभियान के लिए बड़ा कदम उठा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिवस सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव में शुरू होने जा रहा है। आपकी बचत बढ़ेगी और आसानी से चीजों को खरीद पाएंगे। गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं, सभी को इस बचत उत्सव का बहुत फायदा है।

पीएम मोदी ने दिया नागरिक देवो भव: का मंत्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “नागरिक देवो भव: के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म में इसकी झलक दिखाई देगी।  इनकम टैक्स और जीएसटी को लेकर एक साल में जो फैसले हुए हैं इससे देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी। विकसित भारत के लक्ष्य के रास्ते पर चलने के लिए हमें आत्म निर्भर बनना ही होगा।”

जीएसटी के अब दो ही स्लैब रहेंगे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा-“कल से नेक्सट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो रहे हैं। मुख्य रूप से अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही टैक्स स्लैब रहेंगे। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें और सस्ती हो जाएंगी। अनेकों सामान, अनेकों सेवाएं या तो टैक्स फ्री हो जाएंगी या बेहद सस्ती हो जाएंगी। जिन सामनों पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था उनमें से से 99 प्रतिशत चीजों 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close