July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

WPL 2025 : मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर लगा जुर्माना, मैदान में कर दी थी ये बड़ी गलती

WPL 2025 : महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

WPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई की टीम की गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यूपी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए थे। इसके बाद मुंबई ने हेले मैथ्यूज और नेट सेवियर ब्रंट की पारियों की बदौलत आसानी से टारगेट चेज कर लिया। लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंपायर के एक फैसले पर असंतोष जताया था। इसी वजह से उन पर एक्शन लिया गया है।

मैच फीस का 10 प्रतिशत लगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना यूपी की पारी के 19वें ओवर की है जब अंपायर अजितेष अर्गल ने हरमनप्रीत से कहा कि धीमी ओवरगति के कारण आखिरी ओवर में सिर्फ तीन फील्डर सर्कल के बाहर रह सकते है। इससे खफा हरमनप्रीत ने अंपायर से बहस की और उनकी साथ एमेलिया केर भी इसमें जुड़ गई।

हरमनप्रीत कौर का सोफी एक्सेलेटोन से भी हुआ विवाद

हरमनप्रीत का यूपी वारियर्स की सोफी एक्सेलेटोन से भी विवाद हो गया था जब दूसरे छोर पर खड़ी इंग्लैंड की क्रिकेटर कुछ समझाने के लिए अंपायर की तरफ बढ़ी। हरमनप्रीत ने उसे इस बातचीत से अलग रहने का इशारा किया। विवाद बढ़ता देख स्क्वेयर लेग अंपायर एन जनानी और यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा भी आगे आए। WPL की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि हरमनप्रीत कौर ने धारा 2.8 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के मामले में है। लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला आखिरी होता है।

अमेलिया केर ने हासिल किए पांच विकेट

मुंबई ने यूपी के नौ विकेट पर 150 रन के जवाब में 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। मुंबई के लिए हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उनके अलावा नेट सेवियर ब्रंट ने 37 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 38 विकेट हासिल किए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close