September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 20 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल

Weather: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Latest News: नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 17 से 20 जून के बीच बिहार के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा 17 से 22 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। असम और मेघालय में 22 जून तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 से 22 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 18 से 22 जून के बीच सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश ला सकता है।

राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी 17 जून को भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 18 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जून को लू चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, ओडिशा, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में 20 जून तक गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close