July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

WCL 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से किया इनकार, सामने आई ये बड़ी वजह

WCL 2025: बर्मिंघम में 20 जुलाई को होने वाला भारत और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच का मैच अब नहीं होगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

WCL 2025: बर्मिंघम में 20 जुलाई को होने वाला भारत और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच का मैच अब नहीं होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के आयोजकों ने यह मुकाबला रद्द कर दिया है, क्योंकि भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।

बता दें कि शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने इस मैच में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। शिखर धवन ने एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने 11 मई को ही आयोजकों को सूचित कर दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। उन्होंने लिखा, “मेरा देश मेरे लिए सर्वोपरि है। देश से बड़ा कुछ नहीं।”

इस बीच, WCL की स्पॉन्सर कंपनी ईजमायट्रिप ने भी इस मैच से दूरी बना ली। कंपनी ने स्पष्ट कहा कि भले ही उन्होंने टूर्नामेंट से पांच साल का करार किया है, लेकिन वे पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मुकाबले को न तो सपोर्ट करेंगे और न ही प्रमोट। कंपनी ने लिखा, “हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं। भारत पहले, हमेशा।”

WCL ने क्या कहा ?

WCL ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘डब्ल्यूसीएल में हम सदैव क्रिकेट को संजोते और पसंद करते आए हैं। हमारा हमेशा से एक मात्र उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों को कुछ अच्छे और खुशी भरे पल देना रहा है। इस साल पाकिस्तान की हॉकी टीम के भारत आने और हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच के बाद हमने डब्ल्यूसीएल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को जारी रखने का विचार किया। हालांकि, हमें एहसास हुआ कि इस प्रक्रिया में हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उनके विचारों को उग्र किया। हमने अनजाने में भारतीय दिग्गजों को जिन्होंने अपने देश को गौरवान्वित किया है, उन्हें असहज कर दिया। हमने अपने उन ब्रांडों को भी प्रभावित किया जिन्होंने पूरी तरह से खेल के प्रति प्रेम के कारण हमारा समर्थन किया था। इसलिए हमने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को रद्द करने का फैसला लिया है।’


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close