June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ujjain Crime News : बीजेपी विधायक के बड़े भाई ने अपने बेटे की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ujjain Crime News : भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय (30) की गोली मारकर हत्या कर दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

उज्जैन। Ujjain Crime News : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच किराना दुकान के पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में मंगल मालवीय ने लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से बेटे को दो गोलियां मार दीं।

 

बता दें कि घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे माकड़ोन तहसील के सुचाई गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, एक गोली अरविंद के सिर और दूसरी छाती पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। मंगल मालवीय भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं और पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बेटे हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मंगल मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close