June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

कांकेर में IED ब्लास्ट: DRG के तीन जवान घायल, नक्सलमुक्त घोषणा के बाद पहली बड़ी घटना

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IED Blast in Kanker: कांकेर | इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट का मामला सामने आया है। वहीं अबतक की मिली जानकारी के मुताबिक इस आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।

घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। यहां कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान अचानक आईईडी विस्फोट हो गया। इस हादसे में जीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में घायल जवानों को अस्पताल भेज गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

नक्सलियों की सुरंगों की तलाश जारी
बता दें कि हाल ही में सरकार ने इलाके को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया था। वहीं छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा के बाद यह पहली बार हुआ है, जब बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल हुए हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व में बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, जो अब भी वहां तैनात सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में लगातार बारूदी सुरंगों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close