Shivraj Singh Latest News : आंध्र प्रदेश में आए बाढ़ से राज्य के कई जिले प्रभावित हैं। इसे लेकर राज्य सरकार हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। बाढ़ से आम जनजीवन तो खासा प्रभावित है ही, इसके अलावा किसानों के फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य के कई जिलों की स्थिति देखने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज शिवराज सिंह ने कृष्णा जिले में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की।




