School Timings Change : एमपी में कड़ाके की ठंड, बदला गया इस जिले के स्कूलों का टाइम, कलेक्टर का आदेश
School Timings Change in Khargone : स्कूलों को आदेश दिया है कि नर्सरी कक्षा से 08 वीं कक्षा तक की शालाओं का संचालन प्रातः 09 बजे के पूर्व नहीं होगा।
खरगोन। School Timings Change in Khargone : मध्यप्रदेश में इस समय सर्द हवाओं ने अपना डेरा डालकर रखा है। कई जिलों में ठिठुरने वाली ठंड का असर देखा जा रहा है। इस बीच, जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए एक आदेश दिया है। ठंड को देखते हुए शालाओं के संचालन का समय बदला गया है। कलेक्टर ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि नर्सरी कक्षा से 08 वीं कक्षा तक की शालाओं का संचालन प्रातः 09 बजे के पूर्व नहीं होगा। ये आदेश सरकारी और निजी स्कूलों दोनों के लिए मान्य होगा।
बता दें कि तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण जिले में संचालित होने वाली समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त (एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई अन्य समस्त बोर्ड) संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की शालाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रातः 09ः00 बजे के पूर्व नहीं करने का आदेश दिया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे ने जिले के सभी स्कूलों के संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।




