September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Rewa Accident News: रीवा में ट्रक-बस की भीषण टक्कर, 5 की मौत; 30 घायल, खाई में गिरी बस

Rewa Accident News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार शाम नेशनल हाईवे-39 पर ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई..

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rewa Accident News: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार शाम नेशनल हाईवे-39 पर ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गुढ़ थाना क्षेत्र के बड़वार के पास शाम करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में 5 लोगों की मौत, 30 घायल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और मेडिकल टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे को लेकर ASP भावना मरावी का बयान भी सामने आया है। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

रीवा हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। पीएमओ की ओर से एक्स पर जारी संदेश में कहा गया कि हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

बस सड़क से उतरकर खाई में गिरी

रीवा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि बस और दूसरे वाहन की टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन, मेडिकल टीमें, स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close