September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़

Raipur News :’अदालत में बेनकाब होगा षड्यंत्र’— रामगोपाल अग्रवाल मामले में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News : छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध और षड्यंत्र करार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय से ही भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाती रही है। उनका आरोप है कि पहले ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया गया और अब राज्य की जांच एजेंसी EOW के जरिए कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि जिन मामलों में केंद्रीय एजेंसियां जांच के बावजूद कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल सकीं, उन्हीं मामलों में अब EOW से कार्रवाई कराई जा रही है। पार्टी ने दावा किया कि यह मामला न्यायालय में टिक नहीं पाएगा और अदालत में भाजपा का कथित षड्यंत्र उजागर हो जाएगा।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेगी। साथ ही पार्टी ने कहा कि वह भाजपा पर लगाए गए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को जनता के बीच भी प्रमुखता से उठाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close