September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़

Raipur News: नकटी बेदखली मामले में कांग्रेस का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्राम सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित परिवारों के घरों पर हुई कथित बेदखली कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माना थाने का घेराव किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: ग्राम सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित परिवारों के घरों पर हुई कथित बेदखली कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माना थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रभावित गरीब परिवारों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई और प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि प्रभावित लोगों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close