April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

बिहार में लिंगानुपात में गिरावट, प्रियंका गांधी ने राजग सरकार पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi on NDA Govt : आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है?

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार में कथित तौर पर सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किये जाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह इस बात का संकेत है कि राज्य की ‘‘डबल इंजन’’ सरकार ‘‘महिलाओं के लिए खतरनाक’’ साबित हो रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर मीडिया की एक खबर का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किया, जिसमें कहा गया कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात 891 है, इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है।

प्रियंका ने कहा, ‘‘बिहार में प्रति 1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। 2020 में यह अनुपात 964 था जो​ कि 2021 में घटकर 908 हुआ और 2022 में मात्र 891 रह गया।’’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है?

प्रियंका ने कहा, ‘‘एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रही बर्बरता और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति इस बात का संकेत है कि बिहार का ‘डबल इंजन’ महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।’’


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close