Mausam Ki Jankari : दमोह, कटनी समेत इन जिलों में ओले गिरने की संभावना, आंधी बारिश का अलर्ट जारी, जानें एमपी में मौसम का हाल
Mausam Ki Jankari: मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
भोपाल। Mausam Ki Jankari: मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश का दौर भी देखा गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में देर शाम हल्की बारिश हुई। साथ ही सीहोर और सागर समेत कई जिलों हल्की बारिश का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग ने इसके पीछे की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होना बताया है। इसके असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश का दौर देखा जा सकता है। एमपी में 3 मौसम प्रणाली एक्टिव है। सिस्टम एक्टिविटी के चलते मध्यप्रदेश का मौसम बदला है। प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि अगले 24 घंटे में दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिरने की संभावना है। तो वहीं मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना जताई गइ है।




