July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी भी करेंगे शिरकत

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी भी करेंगे शिरकत!Swearing-in ceremony in Andhra Pradesh and Odisha

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Swearing-in ceremony in Andhra Pradesh and Odisha : ओडिशा में भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। वहीं, पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब इन दोनों ही राज्यों में 12 जून की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों ही राज्यों के शथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं।

कौन होगा ओडिशा का सीएम? 

ओडिशा में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री परसो यानी 12 जून को यहांशपथ ग्रहण समारोह के लिए ओडिशा पहुंचेंगे। शाम 5 बजे भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में हमारा शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्य में सीएम पद के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा संसदीय दल तय करेगा। भाजपा में कोई रेस में नहीं है।

राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। ओडिशा में नए सीएम के लिए अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं। भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close