April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

परीक्षा पे चर्चा 2026: अब तक रिकॉर्ड 3.70 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, पालकों की भागीदारी में छत्तीसगढ़ नंबर-1

Pariksha Pe Charcha 2026: ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है और इस बार PPC के लिए रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण दर्ज हुए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pariksha Pe Charcha 2026: नई दिल्ली। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) काफी लोकप्रिय हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का 9वां संस्करण आयोजित किया जाना है। हालांकि कार्यक्रम की तारीख अभी तक जारी नहीं हुई है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों के साथ मिलकर पढ़ाई, बच्चों के विकास और परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने जैसे मुद्दों पर टिप्स देते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है और इस बार PPC के लिए रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण दर्ज हुए हैं।

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

बता दें कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 के लिए 3.53 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। वहीं अब 2026 कार्यक्रम रजिस्ट्रेशन ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक करीब 3.70 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए जा चुके हैं, और आवेदन की प्रक्रिया अभी भी जारी है जो 11 जनवरी तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया जारी रहने के कारण संख्या में और वृद्धि संभव है।

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के अब तक के आंकड़े

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अब तक ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए 3,80,44,593 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इसमें छात्र – 3.53 करोड़ (3,53,70,189), शिक्षक- 21.84 लाख (21,84,595), माता-पिता- 4.89 लाख (4,89,809) शामिल हैं।

PPC 2026 के लिए पालकों की भागीदारी में छत्तीसगढ़ नंबर-1

छत्तीसगढ़ ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 के लिए पालकों की भागीदारी में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। अब तक राज्य से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55 लाख शिक्षक और 81,533 पालक शामिल हैं। इतना ही नहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित परीक्षा पे चर्चा मेला से एक ही दिन में 10,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज हुए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- innovateindia1.mygov.in
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी डालें।
  • लॉग इन करने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।
  • अब जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे सेव और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में सर्टिफिकेट प्रिंट करें ताकि आप इसे बाद में इस्तेमाल कर सकें।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close