July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शहडोल में दर्दनाक हादसा: डोली के साथ उठी अर्थी, दूल्हे के पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Tragic Accident in Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। जहां एक ओर विदाई के गीत गूंज रहे थे, वहीं दूसरी ओर उसी आंगन से अर्थी उठी। दुल्हन की डोली और ससुर की अर्थी एक साथ निकलने का मंजर हर किसी की आंखें नम कर गया, यह ह्रदय विदारक घटना शहडोल जिले के गोहपारू के गांव से सामने आई है। ग्राम पहलवा में रीना सिंह की शादी जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई, रातभर शादी की खुशियां, रस्में और जश्न का माहौल रहा, सुबह आदिवासी परंपरा के अनुसार विदाई से पहले हल्दी-पानी की रस्म चल रही थी।

नाचते नाचते गिर पड़े दूल्हे के पिता, हो गई मौत

परिजन और बाराती नाच-गाकर इस पल को यादगार बना रहे थे, इसी दौरान दूल्हे के पिता धरम दास परस्ते भी खुशी में झूमते नजर आए, लेकिन अचानक वे नाचते-नाचते अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं, दूल्हा खुद को संभाल नहीं पा रहा था। एक तरफ नई जिंदगी की शुरुआत, दूसरी तरफ पिता को खोने का गहरा सदमा लगा, आखिरकार ग्रामीणों के समझाने पर दुल्हन की विदाई भी हुई और पिता का शव भी गांव ले जाया गया।

आगे आगे अर्थी, पीछे पीछे दुल्हन

दुल्हन, आंसुओं के साथ अपने ससुर की अर्थी के पीछे-पीछे ससुराल पहुंची। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। जहां कुछ ही पलों पहले शहनाइयों की गूंज थी और खुशियों का उल्लास था, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते शादी का मंडप मातम के साये में सिमट गया। मामले में गोहपारू थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गजनी से एक बरात गोहपारू थाना क्षेत्र के पहलवाह आई थी, विदाई के समय दुल्हे के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों में मेडिकल परीक्षण के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया, इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close