September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

अब इस एक्टर ने छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो, जानें क्या है वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो छोड़ दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लंबे समय से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। लोग इसके किरदारों से जुड़ चुके हैं। शो का हर किरदार एक खास अहमियत रखता है। अब इस शो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो छोड़ दिया है। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर नए अभिनेता का परिचय कराया है जो उनकी जगह भूमिका निभाएंगे।

वीडियो जारी कर दी जानकारी
निर्माताओं द्वारा जारी किए गए वीडियो में कुश शाह ने दर्शकों को अलविदा कहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कुश शाह ने वीडियो में कहा, ‘जब यह शो शुरू हुआ था, जब आप और मैं पहली बार मिले थे, मैं बहुत छोटा था। तब से आपने मुझे बहुत प्यार दिया है। इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया है जितना आपने मुझे दिया है। मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैंने यहां खूब मस्ती की है। मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं इस यात्रा के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनके भरोसे की वजह से ही आज कुश गोली बन गया।’
कास्ट ने विदाई समारोह का किया आयोजन
वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया है। वे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। यह सीरीज गोकुलधाम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी पर आधारित है और इसके सदस्यों पर केंद्रित है, जो भारत की अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close