MP Weather Update Today : मौसम का बदला मिजाज! कई जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
MP Weather Update Today : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
MP Weather Update Today : भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाकी ठंड के साथ मौसम लगातार बदलता जा रहा है। इस समय पूरे प्रदेश में कोहरे का असर देखा जा रहा है। साल के आखिरी 5 दिनों में कोहरे, बारिश और तेज हवाएं अपना रूप दिखाएंगी। प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में एक मजबूत वेदर सिस्टम के कारण मध्य भारत के कुछ राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 28 दिसंबर को बारिश और ओलवृष्टि देखी जा सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं।
कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह के लिए प्रदेश के करीब 9 शहरों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और छतरपुर जिले में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में छतरपुर के नौगांव शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 11 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा नरसिंहपुर में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.9 डिग्री, मंडला में 12 डिग्री और कल्याणपुर (शहडोल) में 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, इंदौर, निवाड़ी, पन्ना व छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला।




