July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे ये आरोप, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, जानें पूरा मामला

MP News : कांग्रेस नेता ने मांग की कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए मुख्यमंत्री यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पार्टी के लिए कथित रूप से अभद्र शब्द का इस्तेमाल करने के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की कि उन्हें तुरंत चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित किया जाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री यादव ने विपक्षी दल के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया।

सीएम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस नेता ने मांग की कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए मुख्यमंत्री यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, जबकि भाजपा ने कहा कि वह हमेशा एमसीसी का पालन करती है। प्रदेश कांग्रेस के ईसीआई मामलों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने शुक्रवार को कहा,”मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी जिले के कोसली में अपनी जनसभा में भाषण के दौरान (अयोध्या के) राम मंदिर के बारे में बोलते हुए कांग्रेस के लिए अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल किया।

सीएम पर कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

धनोपिया ने 16 मई को मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में आयोग से आग्रह किया कि मोहन यादव पर एमसीसी के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनावों के शेष चरणों में प्रचार करने से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। धनोपिया ने कहा, ”यादव एक संवैधानिक पद पर हैं और विपक्षी दल के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और धर्म के नाम पर वोट मांगना एमसीसी का घोर उल्लंघन है।

इस बीच, यादव का वह वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह कथित तौर पर कांग्रेस के लिए अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। संपर्क करने पर, प्रादेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, “निर्वाचन आयोग को उनकी (कांग्रेस की) शिकायत पर फैसला करने दें। हम उस कांग्रेस की तरह नहीं हैं जो हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है। हम और हमारे नेता एमसीसी का पालन करते हैं।”

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close