MP Budget 2025 for Women : होली से पहले महिलाओं को मिलेगी गुड न्यूज, बढ़ सकती है लाड़ली बहना योजना की राशि, बजट में हो सकता है ऐलान
MP Budget 2025 for Women : होली से पहले महिलाओं को मिलेगी गुड न्यूज, बढ़ सकती है लाड़ली बहना योजना की राशि, बजट में हो सकता है ऐलान
भोपाल : MP Budget 2025 for Women: मध्यप्रदेश विधानसभा का आज बजट सत्र का तीसरा दिन है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। इस वर्ष का बजट 4 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। बजट भाषण के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
इस बजट में सभी वर्गों को साधने का प्रयास रहेगा, जिसमें गरीब, युवा, महिला और किसान मुख्य फोकस में रहेंगे। साथ ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए विशेष प्रावधान भी किए जाएंगे। इस बजट में महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए कई अहम बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। उम्मीद हैं की लाडली बहन योजना की राशि को बढ़ाया जा सकता हैं। जिसको लेकर मोहन सरकार ने तैयारी की हैं।
महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
इस बजट में महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं प्रस्तावित की जा सकती हैं।
1. लखपति दीदी योजना का विस्तार
पिछले बजट में “लखपति दीदी योजना” के तहत 5 लाख महिलाओं को शामिल किया गया था।528 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गए और 14,411 लखपति दीदी तैयार की गईं। इस बार इस योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा जा सकता है।
2. लाड़ली बहना योजना का प्रावधान
एमपी में 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की राशि में बढ़ोतरी का संकेत है। इसके अलावा “450 रुपए में गैस सिलेंडर” जैसी योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा सकता है।
बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “लाड़ली बहना जैसी महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने वाली योजनाओं के लिए विशेष बजट का प्रावधान होगा। ये योजनाएं बंद नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि वचन पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस द्वारा योजनाएं बंद होने के गलत प्रचार का खंडन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।”




