April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025, चिपलून में एक वोट से जीता BJP उम्मीदवार

Maharashtra Local Body Election Results 2025: महाराष्ट्र के नगर पंचायत और नगर परिषद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज सुबह 10 बजे से ही जारी किए जा रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maharashtra Local Body Election Results 2025: मुंबई। महाराष्ट्र के नगर पंचायत और नगर परिषद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज सुबह 10 बजे से ही जारी किए जा रहे हैं। पुणे के सासवाद में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। अब तक के जो नतीजे सामने आए हैं उनमें महायुति के उम्मीदवारों के पक्ष ने अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत महायुति के पक्ष में ही दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं कि कौन कहां से जीतेगा। महायुति के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।

एक वोट से भाजपा उम्मीदवार की जीत

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के चिपलून में भाजपा के उम्मीदवार की एक वोट से जीत हुई है, जो चौंकाने वाली जीत है। महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत समिति चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं और भाजपा इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। आंकड़ों की बात करें तो 11 बजे तक 288 सीटों में से भाजपा अकेले ही 133 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है।

क्या कहते हैं शुरुआती रुझान

  • सुबह 11 बजे के बाद के आंकड़े के मुताबिक, नगर परिषद की 246 सीटों में से भाजपा 86, शिवसेना 47 और अजीत पवार की एनसीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।
  • वहीं, शिवसेना यूबीटी सिर्फ 8, एनसीपी (शरद पवार) 12 और कांग्रेस 27 पर बढ़त बनाए हुए। अन्य के खाते में 23 सीटें जाती दिख रही हैं।
  • नगर पंचायत की 42 सीटें में से भाजपा 24, शिवसेना 6 औप एनसीपी 3 सीटें पर आगे चल रही है।
  • शिवसेना (यूबीटी) एक, एनसीपी (एसपी) शून्य और कांग्रेस 4 पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।
  • नगर परिषद के शुरुआती रुझानों में 243 में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 84 सीटों पर आगे चल रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 41 पर बढ़त बनाए हुई हैं। महायुति में शामिल अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 29 सीटों पर बढ़त है।
  • विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) का प्रदर्शन निराशाजनक दिख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) 9, एनसीपी (शरद पवार) 12 और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close