September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

LPG Cylinders: पश्चिम एशिया संकट के बीच महंगाई का झटका, आज से ₹218 तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर, कई नियमों में बदलाव

Commercial LPG Cylinders are Expensive: 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई की खबर लेकर आई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Commercial LPG Cylinders are Expensive: नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई की खबर लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹218 तक की बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरों के मुताबिक, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2246.50 तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹2078.50 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के चलते रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों जैसे चाय, नाश्ता और थाली के दाम बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा शादियों और बड़े आयोजनों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

नए वित्त वर्ष के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ ही रेल टिकट कैंसिलेशन, फास्टैग, टोल टैक्स और इनकम टैक्स से जुड़े कई अन्य नियमों में भी बदलाव लागू हो गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close