Ladli Behna Yojana Latest News : लाडली बहना योजना की राशि जारी, महिलाओं के खाते में भेजे गए 1500 रुपए
Ladli Behna Yojana Latest News : 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1897 करोड़ रुपये जारी किया..
Ladli Behna Yojana Latest News : मध्य प्रदेश की बहनों के लिए एक खुशखबरी है. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शनिवार, 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1897 करोड़ रुपये जारी किया. दरअसल, सीएम मोहन यादव रक्षा बंधन के मौके पर लाडली बहनों को 1250 राशि की किस्त के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त राशि तोहफे में दिए. सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से घोषित लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त जारी किया. सीएम ने बताया कि अब तक लाड़ली बहनों के खातों में साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये डाले गए.
लाडली बहनों के खातों में आए 1500 रुपये
शनिवार को CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर पहुंचें और विजयपुर में आयोजित महिलाओं के स्व सहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए. CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर से ही रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि जारी किए.
1.29 करोड़ बहनों के खाते में आया तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विजयपुर में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खाते में अगस्त महीने की 1250 रुपये की मासिक राशि जारी किया. इसके साथ ही रक्षाबंधन की शगुन राशि 250 रुपये भी इसमें शामिल है. इस प्रकार कुल 1500 रुपये की राशि प्रत्येक लाडली बहना के खाते में आए.




