Khajuraho Crime News : भूसे के ढेर से संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, आसपास मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Khajuraho Crime News : मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक 35 वर्षीय युवक का भूसे के ढेर से संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हुआ है।
Khajuraho Crime News : खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक 35 वर्षीय युवक का भूसे के ढेर से संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लक्ष्मण कुशवाहा के रूप में की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को जब्त कर FSL की टीम को सूचना दे दी है।
खजुराहो एसडीओपी डॉ, सलिल शर्मा ने बताया कि अकोना चौकी अंतर्गत एक शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। उसके शरीर और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिवार को सूचना दे दी है। संदिग्धों की जानकारी भी मिली है जिसके बाद पुलिस की एक टीम उन्हें हिरासत में लेने के लिए रवाना हुई है। फिलहाल एफएसएल को सूचना दे दिया गया है। प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद आगे की कार्रवाई की सूचना दे दी जाएगी।
आशंका है कि अज्ञात लोगों ने युवक की पहले हत्या की। फिर किसी को जानकारी न हो इसलिए उसकी लाश को भूसे के ढेर में छिपाकर वे फरार हो गए। हालांकि हत्या किस वजह से और किसने की है, इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।




